Breaking News

बलिया में समर कैम्प अन्तर्गत आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता








बलिया
।  स्थानीय चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल पर  प0 अवध बिहारी तिवारी मेमोरियल समर कैम्प- 2018 के अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया।

प्रतियोगिता में पंकज कुमार साहनी, रंजीत कुमार यादव, शिवम त्रिपाठी संयुक्त रूप से प्रथम, शिवांगी त्रिपाठी, आँचल सिंह, सबरीना संयुक्त रूप से द्वितीय तथा प्रिया राठौर, गुड़िया, आराध्या चतुर्वेदी संयुक्त रूप से तृतीय रहे। वही मोनू कुमार, चंद्र प्रकाश, अनिमेष उपाध्याय, विशाल यादव, विकास यादव, विनायक यादव , रोशनी परवीन, स्नेहा गुप्ता, नेहा पासवान, आदित्य कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने कहा कि समर कैम्प का उद्देश्य शिक्षणेत्तर ज्ञान को बढ़ाना है। समर कैम्प में प्रतिदिन नए -नए विषयो का ज्ञान दिया जाता है। समर कैम्प के संचालक साकेत त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को किताबो की जिल्दसाजी करने की कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों की शुभकामना देते हुए असफल प्रतिभागियों को परिश्रम करने की सलाह दी। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगो में ओमप्रकाश, रामजी त्रिपाठी, मीरा, किरण त्रिपाठी, कृति, प्रीति तिवारी, राहुल पांडेय, संगम त्रिपाठी आदि सम्मिलित रहे।