Breaking News

यूपी के सीएम योगी जी के पिता की तबियत खराब , रात में ऋषिकेश स्थिति एम्स में भर्ती


लखनऊ 1 जुलाई 2018 ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबियत अचानक खराब हो गई है।  जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश स्थिति एम्स में भर्ती कराया
गया है। बताया जा रहा है लिवर में तकलीफ होने के बाद उन्हें भर्ती किया गया है।
 जानकारी के अनुसार, देर रात ही योगी के पिता की तबियत बिगड़ गई थी। जिसकी वजह से उन्हें ऋषिकेश स्थिति एम्स में भर्ती किया गया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। एम्स प्रशासन की ओर से अभी कई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इससे पहले मार्च 2018 में भी उन्हें भर्ती किया गया था। योगी के पिता  उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं।