Breaking News

सिकन्दरपुर बलिया :-युवक ने खुद को लगाई आग , परिजनों ने बचाया , अस्पताल में भर्ती


सिकन्दरपुर(बलिया)02जुलाई 2018 ।। नगर के महावीर स्थान निवासी 35 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से अपने शरीर में आग ल
गा लिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। महावीर स्थान निवासी सन्तोष कुमार पटवा अपनी पत्नी के साथ मकान के ऊपरी मंजिल पर रहता है। सुबह उसकी पत्नी दवा लेने बाजार चली गई। उसके जाने के कुछ देर बाद सन्तोष ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर माचिस से आग लगा लिया। जिससे वह धू धू कर जलने लगा। तब उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी शोर पर परिवार के सदस्य तत्काल ऊपर पहुंचे और उसे जलता देख घबरा गए। तत्काल ही आग बुझा कर परिवार वाले सन्तोष को इलाज हेतु सी एच सी पहुंचाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।