Breaking News

बलिया में बोले संजय सिंह -- लोकपाल के नाम पर मोदी सरकार को मार जाता है लकवा

संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट




नगरा बलिया 5 जुलाई 2018 ।।जन अधिकार पदयात्रा के संयोजक राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार की रात जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बलिया आने पर क्रांति की प्रेरणा मिलती है।1857,1942 के अलावे 1975 में भी क्रांति की मशाल बलिया के हाथों में रहा।आपातकाल लागू हुआ,लेकिन आज केंद्र सरकार के हाथों संविधान ध्वस्त हो चुका था।1975 में जय प्रकाश जी के अगुवाई में सत्ता परिवर्तन हुआ।जेपी आंदोलन में एक साल तक पढ़ाई छोड़कर छात्र आंदोलन में लगे रहे।चौथा आंदोलन अन्ना हजारे की अगुवाई में भ्रष्टाचार मिटाने को लेकर चला।आंदोलन में लोकपाल की मांग उठी और तय हुआ कि ऐसा कानून बने, डीएम से लेकर सीएम तक सब उसके दायरे में हो लेकिन आज केंद्र की सरकार को इस सवाल पर लकवा मार गया है।कांग्रेस राज में घोटाले पर घोटाले हुए।वर्तमान सरकार भी भ्रष्टाचार में उससे आगे है।देश के बेईमानो से लड़ने का और अपना हक लेने का तरीका मालूम है।कहे कि देश शहीदों के बलिदान से आजाद हुआ।फर्जी देशभक्तों का देश की आजादी में योगदान नही है।जनता के पैसे से सरकार चलती है।सांसद व मंत्री सेवक है, मालिक नही।क्योकि इनको वेतन जनता के पैसे से मिलता है।सूबे की सरकार की चर्चा करते हुए कहे कि थानों।के जनता अपमानित होती है।जबकि थानेदार को वेतन जनता के पैसे से ही मिलता है।सरकार जनता से है।जनता का नोट भी वोट भी,इसके बाद सरकारों से चोट भी मिलता है।वर्तमान सरकार मुगल काल के सपने देख रही है।इस सरकार में बैठे लोगों को अपना इलाज कराना चाहिए।भारतीय संस्कृति की ये घोर विरोधी है।हिंदुस्तान तोड़ने से नही जोड़ने से चलेगा।ये भाई भाई को लड़ाने में विश्वास करते है।मूल समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए मन्दिर मस्जिद में उलझाए हुए है।देश मे बच्चों को साफ पानी नही मुहैया हो पा रहा है।बच्चे रोग से मर रहे है और ये विकास की बात कर रहे है।ये राम के नाम पर पैसा तो डकारे ही है।माँ गंगा के नाम पर छतीस सौ करोड़ रुपए हजम कर गएहै।राम व गंगा को जो धोखा दे सकता है।वह किसी को भी धोखा दे सकता है।मोहब्बत के बुनियाद पर ही देश का विकास होगा।केजरीवाल सरकार शहीदों को एक करोड़ और किसानों को 50 हजार तक फसल का मुआवजा दे रही है।केजरीवाल आम आदमी को उठा रहे है तो ये आम आदमी को मारने का काम कर रहे है।इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ जनता को लड़ने हेतु खड़ा होना पड़ेगा तभी देश का विकास होगा।जनसभा को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इमरान अहमद, आप के मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, नीलम यादव आदि ने सम्बोधित की।संचालन आप नेता प्रदीप ने किया।