Breaking News

राफेल सौदाः फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति बोले- भारत के कहने पर ही चुना गया था रिलायंस को पार्टनर

राफेल सौदाः फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति बोले- भारत के कहने पर ही चुना गया था रिलायंस को पार्टनर
22 सितम्बर 2018 ।।
राफेल विमान सौदे में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांदे के शुक्रवार को दिये गये
एक बयान ने भारत की राजनीति में खलबली मचा दी है। ओलांद का कहना है कि राफेल सौदे के लिए ऑफसेट पार्टनर के रूप में उन्होंने रिलायंस डिफेंस यानी अनिल अंबानी को नहीं चुना बल्कि भारत सरकार की ओर से ऐसा करने के लिए कहा गया। ओलांद ने ये बातें फ्रांसीसी न्यूज वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं।

गौरतलब है कि जिस वक्त भारत और फ्रांस के बीच राफेल विमान को लेकर सौदा हुआ उस वक्त ओलांद राष्ट्रपति थे। गौरतलब है कि राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं कि केंद्र सरकार के कहने पर एचएएल से डील रद कर अनिल अंबानी की कंपनी को दिलवाई गई। फ्रांस्वा ओलांद का बयान भी इसी आरोप को समर्थन करता नजर आ रहा है। ऐसे में भविष्य में कांग्रेस, राफेल के मामले को लेकर और अधिक हमलावर होगी।

कांग्रेस ने कहा- झूठ के जाल का पर्दाफाश हुआ

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान के बाद कांग्रेस ने ट्वीट किया और कहा कि सरकार के झूठ का पर्दाफाश हुआ है। साफ है कि भारत ने ही रिलायंस को पार्टनर बनाने के लिए फ्रांस पर दबाव डाला।

*राहुल का ट्वीट- मोदी ने खुद की डील फाइनल*


राफेल सौदे पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद के बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया, 'पीएम ने खुद बंद दरवाजे के पीछे  राफेल सौदे में हस्तक्षेप किया और उसे बदला। अब हमें पता लग चुका है कि उन्होंने खुद करोड़ों डॉलर की डील दिवालिया अनिल अंबानी को दिलवाई। पीएम ने देश को धोखा दिया है और हमारे सैनिकों की शहादत का अपमान किया है।'