Breaking News

सिकंदरपुर बलिया : काव्यांजलि कार्यक्रम में विधायक संजय यादव ने कही अटल जी की ये कविता -छोटे मन से कोई बड़ा नही होता , छोटे मन से कोई खड़ा नही होता ..

सिकन्दरपुर, बलिया 16 सितम्बर 2018 ।। स्व अटल बिहारी बाजपेयी के देहांत के बाद एक माह पुरे होने पर पुरे प्रदेश में अटल स्मृति काव्यांजलि का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सिकन्दरपुर के जुनियर हाई स्कूल में आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने शिरकत किया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर चेयरमैन डा. रविन्द्र वर्मा ने की। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया इस दौरान भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सलेमपुर लोक सभा सांसद रविंद्र कुशवाहा रहे।

विधायक संजय यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत माता के महान सुपूत अटल बिहारी बाजपेयी जिनका देहावसान हुआ। अटलजी के लिए देश के लोगों में कितना श्रद्धाभाव था ये आप सभी ने देखा। देश की 100 नदियों में उनकी अस्थियों को प्रवाहित किया गया। देश के 403 जगहों पर काव्यांजलि कार्यक्रम किया जा रहा है। उनकी कविताओं का पाठ काव्यांजलि के माध्यम से समर्पित किया जा रहा है।  अटल जी का जीवन भी देश के लोगों के लिए बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसीलिए समर्पित था। इसके पीछे उनका कवि हृदय था। 11 साल तक वे सार्वजनिक जीवन से अलग हुए थे। लेकिन, उस दौरान बच्चों में भी श्रद्धा का भाव था। छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, छोटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।ये छोटी सी लाइन आज के युवाओं के लिए बहुत बड़ा संदेश देती है। अंजनी यादव,  उमाशंकर राजभर आलोक त्रिपाठी  अमरजीत भारद्वाज अमन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, चंदन राय, देवनाथ यादव, मंटू सिंह, रामाशंकर वर्मा, बैजनाथ पांडेय, सीपी वर्मा, जेपी वर्मा अजय खरवार, मोहन गुप्ता आदि रहे। संचालन मंजय राय ने किया।

(सन्तोष कुमार शर्मा)