Breaking News

गोरखपुर डीएम ने खारिज की शिकायती पत्र द्वारा आपत्ति : सुनील सिंह और चंदन पर जारी रहेगा रासुका

सुनील सिंह और चंदन पर जारी रहेगा रासुका

अमित कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर 23 सितम्बर 2018 ।। हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह और साथी चंदन विश्वकर्मा के खिलाफ रासुका की कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने उसकी शिकायत को खारिज कर दिया है।

सुनील सिंह और चंदन विश्वकर्मा ने डीएम के यहां शिकायत कर गलत तरीके से रासुका लगाने का आरोप लगाया था। इस मामले में डीएम ने उसकी शिकायत खारिज करते हुए उसकी शिकायती चिट्टी को जेल प्रशासन को लौटा दिया है। सुनील और चंदन से जेल में रहने के दौरान ही वहीं से शिकायती पत्र दिया था। जेल प्रशासन ने उनकी इस चिट्ठी को वर्तमान जेल में भेज दिया है। यहां बता दें कि सुनील सिंह वर्तमान में लखनऊ जेल तथा चंदन विश्वकर्मा कानपुर जेल में बंद है।

कार में पेट्रोल बम मिलने पर लगा रासुका

हिन्दु युवा वाहिनी के पदाधिकारी को धमकी देने के मामले में पलिस ने चंदन विश्वकर्मा को हिरासत में लिया था। जानाकरी के बाद सुनील सिंह अपने साथियों के साथ उसे छुड़ाने थाने पर पहुंच गया था। वहां विवाद के बाद पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में थाने से कुछ दूरी पर पुलिस को एक लावारिस कार मिली जिसमें पेट्रोल बम रखा हुआ था। पुलिस ने उसे आधार बनाकर सुनील सिंह और चंदन के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है।