देवरिया : बीआरसी अवरा चोरी मे क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बीआरसी अवरा चोरी मे क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट
देवरिया 12 अक्टूबर 2018 ।। बेसिक क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बी0आर0सी0 अवरा चौरी बैतालपुर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि बोड़िया अनन्त के प्रधान संजय राव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह रहे। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। ब्लॉक के सह समन्वयक गिरीश नारायण तिवारी, अजय सिंह, संजय तिवारी ने अतिथि का माल्यर्पण किया।
इसी क्रम में माल्यार्पण कर स्वागत प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा द्वारा किया गया एवं मंत्री विशाल सिंह द्वारा बैज लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत करनें वालों में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बैतालपुर के ब्लाक अध्यक्ष कृपा नरायण सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा, मंत्री जयप्रकाश मणि प्रमुख रहे। बी0आर0सी0 बैतालपुर के सह समन्वयक अशोक सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि द्वारा खेल भावना एवं स्वच्छता का संदेश देने के लिए गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्र ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक दोनों विकास होता है। खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। बेसिक के बच्चें सीमित संसाधनों के बीच इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे है जो काबिले तारीफ है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय अवरा चौरी, प्राथमिक विद्यालय अवरा चौरी और बोड़िया अनन्त के बच्चों द्वारा बहुत ही शानदार पी0टी0 का प्रदर्शन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर, बोड़िया अनन्त, अवरा चौरी के बच्चौ ने प्रमुख रुप से हिस्सा लिए। बच्चों के मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहाँ मौजूद सभी दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। खो खो बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूर्यपुरा ने पहाड़पुर को शिकस्त देकर विजयी रहा। बालिका वर्ग खो खो में प्राथमिक विद्यालय गढ़पुरवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल सहजौली विजेता रही। कबडडी में पूर्व माध्यमिक मिश्रौलिया, अंताक्षरी में पहाड़पुर, सुलेख में प्राथमिक विद्यालय सकरापार खुर्द, और पूर्व माध्यमिक वर्ग में अवरा चौरी, लंबी कूद में चंदन कुशवाहा उसरा बाजार विजयी रहे।
संचालन सुरेंद्र देव मिश्र एवं नीरज शर्मा ने किया।
ब्लॉक व्यायाम शिक्षक श्री राम यादव ने सभी आगंतुकों को धन्यबाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ये प्रतियोगिता आप सबके सहयोग से हो रही है। यही बच्चें आगे निकल कर देश का नाम रोशन करेंगे।
समस्त न्याय पंचायत प्रभारी एवं समस्त अनुदेशक ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान दिया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा, मंत्री विशाल सिंह,शब्बीर अहमद, छोटेलाल, नीरज शर्मा, अभिषेक यादव, अजित यादव, कमलेश यादव, अमित श्रीवास्तव, मोहन गुप्ता, वंदना मल्ल, विमला त्रिपाठी, शशिरंजन सिंह, अवनीश यादव, दीपक मणि त्रिपाठी, संतोष कन्नौजिया, विकास कुशवाहा,नीरज श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह, आशुतोष भूषण सिंह, चंद्रप्रभा सिंह, चंदन सिंह अमित यादव समेत विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं अनुदेशक उपस्थित रहे।