नगरा बलिया : बोले डीएम बलिया -- सुनवाई ऐसी हो कि पुलिस के उपर बढ़े भरोसा , नगरा थाने पर थाना समाधान दिवस में सुनी जनता की फरियाद
नगरा थाने पर थाना समाधान दिवस में सुनी जनता की फरियाद
बलिया 6 अक्टूबर 2018 ।। डीएम भवानी सिंह खंगरौत व एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने नगरा थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल मामले आए जिनमें का मौके पर निस्तारण कराया। अधिकांश भूमि विवाद से जुड़े मामले ही आए। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के कानूनगो व थाने की पुलिस को आपसी समन्वय बनाकर हर शिकायतों का समाधान निकालने का निर्देश दिया। हर समस्याओं का निदान मौके पर ही कराने का पुरजोर प्रयास किया गया। डीएम ने कहा कि ऐसे दिवसों पर सुनवाई ऐसी हो कि पुलिस के उपर जनता का भरोसा बढ़े।
इस अवसर पर एकाध ऐसी शिकायतें आईं जिनमें लेखपाल कानूनगो को कोई जानकारी नहीं थी। यानी शिकायतकर्ता ने सीधे डीएम से अपनी गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने समझाया कि पहले लेखपाल, कानूनगो या एसडीएम-तहसीलदार से अपनी समस्या कहें। अगर वहां से न्याय नहीं मिलता है तब उच्चाधिकारियों के यहां जाएं। हमारा प्रयास है कि बिना अधिकारियों के यहां भागदौड़ किए बिना ग्राम, ब्लॉक या तहसील स्तर पर ही त्वरित न्याय दिलाया जाए। एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने पुलिस से जुड़ी समस्याओं पर तत्कार कार्रवाई कर फरियादी को न्याय दिलाने को कहा। उधर, जिलाधिकारी ने नवनियुक्त लेखपालों से नक्शे के सम्बंध में जरूरी बातें पूछकर उनकी योग्यता को परखा। तीन-चार लेखपालों से नक्शे की बारीकियों के बारे में सवाल किया। कुछ जानकारी नहीं होने पर समझाया कि अपने सीनियर लेखपालों से सम्पर्क कर सेवा सम्बन्धी जानकारी को बढ़ाएं। इस मौके पर एसओ रामदिनेश तिवारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।