Breaking News

गोरखपुर के लोकप्रिय बसपा नेता और चिकित्सक डॉ0 अशोक कुमार के निधन पर सीएम योगी ने भेजा शोक संदेश

 गोरखपुर के लोकप्रिय बसपा नेता और चिकित्सक डॉ0 अशोक कुमार के निधन पर सीएम योगी ने भेजा शोक संदेश

लखनऊ : 31 मार्च  2019 ।।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर के लोकप्रिय बसपा नेता और चिकित्सक डॉ0 अशोक कुमार श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम कार्यालय से जारी एक शोक संदेश  में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डॉ0 श्रीवास्तव हमेशा विकास तथा जनता की समस्याओ  के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। वे छात्र नेता भी रहे थे तथा उन्होंने एक पत्रकार के रूप मे  भी जनता की सेवा की। डॉ0 श्रीवास्तव के निधन से जनता ने एक वरिष्ठ समाजसेवी व प्रतिबद्ध नेता खो दिया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनो  के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।