Breaking News

नईदिल्ली : लोकसभा के 5 बड़े चेहरे ,इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे, 5 दशक तक सक्रिय रहे सुषमा-पासवान मैदान में नहीं,माया भी नही लड़ेंगी चुनाव

लोकसभा के 5 बड़े चेहरे, इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे, 5 दशक तक सक्रिय रहे सुषमा-पासवान मैदान में नहीं,माया भी नही लड़ेंगी चुनाव
ए कुमार
नई दिल्ली 15 मार्च 2019 ।। इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय राजनीति के कुछ बड़े चेहरे नजर नहीं आएंगे। राकांपा प्रमुख शरद पवार के चुनाव लड़ने की अटकलें थीं, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। वहीं, रामविलास पासवान, सुषमा स्वराज, उमा भारती,मायावती जैसे नेता भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। जयललिता और करुणानिधि के निधन के बाद तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक और द्रमुक के लिए यह पहला चुनाव होगा। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस है।
बड़े नेता जो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे

 14 लोकसभा चुनाव लड़ चुके शरद पवार बोले- अब नहीं

चुनावी राजनीति में कब से : पवार ने पहली बार 1967 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। वे तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने केन्द्र सरकार में रक्षा और कृषि विभाग जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाली।

चर्चा में क्यों रहे  शरद पवार :14 बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 1999 में कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना की। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी सीट बेटी सुप्रिया सुले के लिए छोड़ी। पवार अभी राज्यसभा सदस्य हैं। इस बार उनके माढा से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं।