Breaking News

नईदिल्ली : पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ गौतम गंभीर हुए भाजपाई, रविशंकर प्रसाद और अरुण जेटली की मौजूदगी में हुए भाजपा में शामिल

पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ गौतम गंभीर हुए भाजपाई, रविशंकर प्रसाद और अरुण जेटली की मौजूदगी में हुए भाजपा में शामिल
ए कुमार 



नईदिल्ली 22 मार्च 2019 ।।
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर शुक्रवार को क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली में एक सादे कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वित्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में गंभीर ने बीजेपी का दामन थाम लिया। पार्टी उनको नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से टिकट दे सकती है। इसी सीट से मीनाक्षी लेखी मौजूदा सांसद हैं, जिनका टिकट काटकर गंभीर को चुनाव लड़ाया जा सकता है। दिल्ली में 12 मई को आम चुनाव है।
गौरतलब है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर 12 मई को चुनाव होना है, लेकिन आम आदमी पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान जल्द ही कर सकती है, ताकि प्रत्याशियों को ज्यादा प्रचार का मौका मिले।
यहां पर बता दें कि नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र जनसंघ के दौर से ही भाजपा का गढ़ रहा है, इसलिए पार्टी के कई कद्दावर नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों की ख्वाहिश इस सीट से चुनाव लड़ने की है। यहां की वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी की दावेदारी के साथ दौड़ में क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम तेजी से उछला है।