Breaking News

बलिया : पराली जलाने वाले पर बेहिचक लगाएं जुर्माना : डीएम बलिया

बलिया : पराली जलाने वाले पर बेहिचक लगाएं जुर्माना : डीएम बलिया

जनपद, ब्लॉक व ग्राम स्तरीय गोष्ठी आयोजित कर किसानों को करें जागरूक


बलिया 31 मई 2019: फसल कटने के बाद उसकी पराली को जलाए जाने के विषय को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने सभी एसडीएम, बीडीओ व कृषि विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर इस पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि अब कहीं भी कोई जलाए तो उस पर नियमानुसार जुर्माना लगाएं। जिला, ब्लॉक व ग्रामवार जागरूकता पर भी विशेष बल दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी को कितना नुकसान हो रहा है, इसकी जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जाए। किसान पाठशाला में भी इस बिंदु को प्रमुखता से रखा जाए।

सरकारी खर्च से बनवा लें भूसा, आपदा में हो सकेगा प्रयोग

बैठक में डीएम ने कहा कि अभी भी काफी पराली नहीं जलाई गई है। उन पर नजर रखी जाए और प्रयास किया जाए कि भूसा बनाने वाली मशीन से सरकारी खर्च पर भूसा बनवा लिया जाए। भूसा बनाने वाली मशीनों को चिन्हित कर लिया जाए। उस भूसे का प्रयोग आपदा में या गो-संरक्षण केंद्रों पर किया जा सकता है। हप्ते दिन बाद इस विषय पर फिर से बैठक होगी और उसमें भूसा बनाने वाला बिंदु प्रमुख होगा।