Breaking News

देवरिया : दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया :  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुलदीपक पाठक

देवरिया 16 जून 2019 ।। भटनी थाना क्षेत्र की  पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।  थाना भटनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जिरासो में अभियुक्त द्वारा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किये जाने के संबन्ध में पीड़िता की माॅ की तहरीर पर थाना भटनी में पाक्सो एक्ट अभियुक्त मुलायम उर्फ विशाल यादव पुत्र चौधरी यादव निवासी-परसौनी थाना-भटनी जनपद-देवरिया के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक  शिष्यपाल के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक भटनी अश्वनी राय अपने हमराही उ0नि0 अश्वनी प्रधान, कां0 राजू, कां0 रामविलास यादव देखभाल क्षेत्र एवं वाछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो अभियुक्त भटनी रेलवे स्टेशन स्थान केवडा़ के पास खड़़ा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरा-बन्दी कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछे जाने पर उसके द्वारा अपना नाम पता मुलायम उर्फ विशाल यादव पुत्र चौधरी यादव निवासी-परसौनी थाना-भटनी जनपद-देवरिया बताया गया। जिसके द्वारा जुर्म कबूल किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार ग्राम-परसौनी थाना-भटनी जनपद-देवरिया का रहने वाला है। गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राय थाना भटनी जनपद-देवरिया, उ0नि0 अश्वनी प्रधान, थाना भटनी जनपद-देवरिया, कां0 राजू ,कां0 रामविलास यादव आदि रहे।