Breaking News

नगरा बलिया : डॉ व्यास मुनि के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर लोगो मे हर्ष


 डॉ व्यास मुनि के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर लोगो मे हर्ष
संतोष द्विवेदी


नगरा बलिया 13 जून 2019 ।। देश में महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाने वाली गैर राजनैतिक संगठन निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा बाबा ने इज्जतनगर गोरखपुर मंडल जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर निवासी डॉ व्यासमुनि चौहान को संगठन का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। साथ ही निर्देशित किया है कि वे महिलाओं के हक हुकूक की लड़ाई में जी जान से जुट जाएं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि डॉ चौहान निर्भया सेना को मजबूती प्रदान करेंगे तथा बागी की पहचान निर्भया के धरती बलिया में आधी आबादी के हित व सम्मान का विशेष ख्याल रखेंगे तथा राजनिति से दूर रहेंगे। डॉ चौहान का मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व चयन समिति की अध्यक्ष नसरीन फातिमा के संस्तुति पर की गई है। डॉ व्यास मुनि चौहान के मनोनयन पर नरेंद्र श्रीवास्तव, रोहित सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, राम अशीष चौहान, ग्राम प्रधान मालती देवी आदि ने बधाई दी है।