Breaking News

भीमपुरा बलिया : संदिग्ध परिस्थित में विवाहिता की मौत , सास ससुर पति जेठ जेठानी के खिलाफ तहरीर

भीमपुरा बलिया : संदिग्ध परिस्थित में विवाहिता की मौत , सास ससुर पति जेठ जेठानी के खिलाफ तहरीर
बृजेश सिंह



भीमपुरा बलिया 18 जून 2019 ।। थाना क्षेत्र के जजौली गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थियों में विवाहिता की मौत हो गयी। विवाहिता के शव को मायके वालों की सूचना पर लड़के के ननिहाल शाहपुर अफगा से डायल 100 और उभांव पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्डम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। विवाहिता के पिता चंद्रमां प्रसाद ने भीमपुरा पुलिस को पति, सास, ससुर, ज्येठ, जेठानी के खिलाफ एक लाख रुपये दहेज के लिए विवाहिता को जान मारने की तहरीर दी है।
 भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी चंद्रमां अपनी पुत्री राजनंदनी का विवाह 9 जून 2015 को थाना क्षेत्र के जजौली निवासी इंद्रभान के पुत्र सनोज के साथ की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने राजनंदनी को मायके भेज दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि लड़की के ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे नहीं देने पर लड़की को मायके भेज दिए। लड़की के पिता ने बताया कि बीते 14 जून को ही उसका दामाद सनोज हमारे घर पहुचा और मेरी पुत्री को विदाई करने की बात कही तो मैंने अपनी पुत्री को उसी दिन सनोज के साथ भेज दिया। उसके बाद सनोज का  फोन आया कि वह बाहर जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को मेरी पुत्री के मरने की सूचना मिली जिसपर मैं लड़की के ससुराल जजौली पहुँचा तो उसके घर का ताला बंद था उसके घर के किसी सदस्य का पता नही था। पास पड़ोस के लोगों से पूछा तो पता चला कि उसके शव को ससुराल के लोग लड़के के मामा के गांव शाहपुर अफगा चले गए है। इसपर चंद्रभान ने अपने घर के लोगों को वहां भेजा तो कोई भी मौत की वजह स्पष्ठ नहीं बता रहा था। जिसपर डायल 100 को इसकी सूचना दी गयी। डायल 100 ने वह पहुचकर शव को रुकवा कर उभांव पुलिस को सूचना दी जिसपर उभांव पुलिस ने शव को कबके में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि एक लाख रुपये न देने की वजह से उसकी लड़की को जान से मार दिया गया है। वही लड़की के ससुराल वालों का कहना है कि उसकी अचानक तबियत खराब हो गयी थी जिसका इलाज कराया जा रहा था लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गयी। तीन दिन तक विवाहिता की तबियत खराब होने पर इलाज की कोई जानकारी उसके मायके वालों को न देना और उसकी मौत के बाद उसके शव को अपने घर न ले जाकर अपने रिस्तेदारी में ले जाना विवाहिता की मौत को संदिग्ध कर दे रहा है। इस संबंध में एसओ भीमपुरा सत्येंद्र राय ने कहा कि तहरीर मिली है पोस्टमार्डम रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर दिया जायेगा।