Breaking News

लखनऊ : जालौन में उरई से मुहना तक फोर लेन मार्ग के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के लिए रू0 30 करोड़ 13 लाख 24 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

 जालौन में उरई से मुहना तक फोर लेन मार्ग के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के लिए रू0 30 करोड़ 13 लाख 24 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

लखनऊ, 10 अक्टूबर 2019 ।।उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर राज्य योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में जनपद जालौन में उरई से मुहना तक (बिलरायाॅ-पनवाड़ी राज्य मार्ग-21) चार लेन मार्ग के चालू निर्माण कार्य (लम्बाई 21 किमी0) हेतु रू0 30 करोड़ 13 लाख 24 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है।
प्रमुख सचिव, लो0नि0वि0  नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि इस हेतु उ0प्र0 शासन लो0नि0 अनुभाग-11 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। उन्होने यह भी बताया कि इस मार्ग की स्वीकृत लागत रू0 127 करोड़ 50 लाख 78 हजार है।
जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लो0नि0वि0 को निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग शीघ्रातिशीघ्र सुनिश्चित किया जाय। परियोजना के सम्बन्ध प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति विषयक मूल शासनादेश को शेष शर्ते एवं प्रतिबन्ध यथावत लागू रहेंगे।
उपमुख्यमंत्री के हवाले से बताया गया है कि जनपद कौशाम्बी के सिराथू में कड़ा अलीपुरजीता मार्ग के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हेतु रू0 13 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गयी है।