Breaking News

सुखपुरा बलिया : सूर्यपुरा हत्याकांड के फरार 02 अभियुक्त गिरफ्तार

सूर्यपुरा हत्याकांड के फरार  02 अभियुक्त गिरफ्तार 

सुखपुरा बलिया 11 अक्टूबर 2019 ।। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में 09 अक्टूबर को थाना- सुखपुरा जनपद- बलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-सूर्यपुरा निवासी लक्ष्मी साहनी पुत्र स्व. सोनू उम्र- 50 वर्ष को अजीत साहनी, सोनू साहनी पुत्रगण रामचन्द्र साहनी, रामचन्द्र साहनी पुत्र शिवरतन साहनी द्वारा गाली गलौज करते हुए कुएं के पास धक्का देते हुए कुएं में गिरा दिये थे। जिससे लक्ष्मी साहनी की मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा टीम का गठन किया था।  आज  11 अक्टूबर  को प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र कुमार यादव , उप निरीक्षक व हमराहियों की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर दो अभियुक्तों -रामचन्द्र साहनी व सोनू साहनी को समय 10:40 बजे बेरूआरबारी बांसडीह सड़क पर सूर्यपुरा तिराहे से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया एवं शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- रामचन्द्र साहनी पुत्र स्व0 शिवरतन साहनी निवासी सूर्यपुरा थाना सुखपुरा जनपद-बलिया ।
2- सोनू साहनी पुत्र रामचन्द्र साहनी निवासी सूर्यपुरा थाना सुखपुरा जनपद-बलिया ।