Breaking News

लखनऊ से बड़ी खबर : आठ जिलों के एसएसपी व एसपी समेत 22 पुलिस अधिकारियों व दो पीपीएस का हुआ तबादला


 लखनऊ से बड़ी खबर : आठ जिलों के एसएसपी व एसपी समेत 22 पुलिस अधिकारियों और दो पीपीएस का हुआ तबादला
ए कुमार

 लखनऊ 31 अक्टूबर 2019 ।। मिलीं जानकारी के अनुसार आज प्रदेशभर  में दीपावली का पर्व सकुशल बीतने के तत्काल बाद ही उत्तर प्रदेश सरकार ने आठ जिलों के एसएसपी व एसपी समेत 22 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादलों में पुलिस विभाग के नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट का असर भी नजर आ रहा है।
नोडल अधिकारियों ने कई जिलों के एसएसपी व एसपी की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया था। वाराणसी में बीते दिनों लगातार हुईं हत्या व लूट की दुस्साहसिक घटनाओं की गाज एसएसपी सुरेश राव आनन्द कुलकर्णी पर गिरी है। 2010 बैच के आइपीएस अधिकारी प्रभाकर चौधरी को एसएसपी वाराणसी बनाया गया है। अब तक वह एसपी सोनभद्र के पद पर तैनात थे। शासन ने 2013 बैच के एक और 2014 बैच के छह आइपीएस अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी हैं ।
नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती
1. प्रभाकर चौधरी - एसपी सोनभद्र - एसएसपी वाराणसी।
2. आशीष श्रीवास्तव - एसपी श्रावस्ती - एसपी सोनभद्र।
3. अनूप कुमार सिंह - एएसपी साइबर क्राइम - एसपी श्रावस्ती।
4. मनीलाल पाटीदार - एसपी अलीगढ़ (ग्रामीण) - एसपी महोबा।
5. अभिनन्दन - एएसपी बरेली (नगर) - एसपी कौशाम्बी।
6. प्रशान्त वर्मा - एएसपी आगरा (नगर) - एसपी फतेहपुर।
7. संजीव सुमन - एएसपी कानपुर नगर (पश्चिम) - एसपी हापुड़।
8. अंकित मित्तल - एसपी मुरादाबाद (नगर) - एसपी चित्रकूट।
9. अमित कुमार द्वितीय - एएसपी लखनऊ (ट्रांस गोमती) - एएसपी लखनऊ (उत्तरी)।
10. सुकीर्ति माधव - एएसपी लखनऊ (उत्तरी)- एसपी सुरक्षा वाराणसी।
11. अतुल शर्मा द्वितीय - एएसपी प्रतापगढ़ - एएसपी अलीगढ़ (ग्रामीण)।
12. रवीन्द्र कुमार - एएसपी बुलंदशहर - एएसपी बरेली (नगर)।
13. बोत्रे रोहन प्रमोद - एएसपी गोरखपुर - एएसपी आगरा (नगर)।
14. अनिल कुमार द्वितीय - एएसपी वाराणसी - एएसपी कानपुर नगर (पश्चिम)।
15. अमित कुमार आनन्द - एएसपी प्रयागराज - एएसपी मुरादाबाद (नगर)।
16. सुरेश राव आनन्द कुलकर्णी - एसएसपी वाराणसी - एसपी साइबर क्राइम लखनऊ।
17. यशवीर सिंह - एसपी हापुड़ - सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ।
18. स्वामी नाथ - एसपी महोबा - एसपी एसीओ लखनऊ।
19. प्रदीप गुप्ता - एसपी कौशाम्बी - एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ।
20. रमेश - एसपी फतेहपुर - पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ।
21. मनोज कुमार झा - एसपी चित्रकूट - एसपी रेलवे प्रयागराज।
22. लल्लन राय - कमांडेंट 28वीं वाहिनी इटावा - एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ।
दो पीपीएस भी बदले
1. राजेश कुमार श्रीवास्तव - एएसपी विधानसभा सुरक्षा लखनऊ - एएसपी ट्रांसगोमती लखनऊ।
2. शैलेन्द्र कुमार राय - एएसपी सुरक्षा वाराणसी - एएसपी विधानसभा सुरक्षा लखनऊ।