Breaking News

देवरिया : विहंगम योग संत समाज देवरिया के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

विहंगम योग संत समाज देवरिया के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
कुलदीपक पाठक



देवरिया 28 अक्टूबर 2019 ।। विहंगम योग संत समाज देवरिया के तत्वाधान में सोमवार को बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उदय प्रकाश यादव (अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ) के द्वारा फीता काटकर किया गया। श्री यादव बताया कि कार्यक्रम में जनपद के गुरु भाई, बहनों के अलावा अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। प्रतिवर्ष संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के जन्म दिवस पर पूरे विश्व व भारत के प्रत्येक जिले में संपन्न किया जाता है। इसी कड़ी में देवरिया में भी बढ़-चढ़कर लोग ने रक्तदान करते हैं। रक्तदान करने वालों में सच्चिदानंद राव, हरेराम निषाद, संगीता यादव, ममता सिंह, शंभू निषाद, पशुपतिनाथ शुक्ला, सत्य प्रकाश यादव, देवजी कुशवाहा, नौशाद आलम, गोविंद पाल, चंद्रशेखर गुप्ता, रामाशीष निषाद, राम नारायण यादव, विवेक पांडे, अंकित बरनवाल, आकाश कुमार, नथुनी गुप्ता रहे। विहंगम योग संत समाज देवरिया सदगुरुदेव की सेवा गृहस्ती की देखभाल के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी पीछे नहीं रहता है। कार्यक्रम में गुरु भाइयों के अलावा राधेश्याम विश्वकर्मा, हृदय नरायण जायसवाल, राजवंशी राजभर, विनय सिंह, अभिषेक तिवारी, देवेंद्र गिरी, पवन सिंह, आकाश गुप्ता, संजय यादव, पुनीत यादव, विहंगम से जुड़े प्रमुख लोगों में डॉक्टर हरिद्वार सिंह यादव, यशवीर यादव, केशव यादव, दरोगा सिंह, सुरेंद्र राव, नेउर भाई, राम प्यारे, गणेश दत्त, मुन्ना तिवारी, पूनम सिंह, आशा यादव, लालमणि यादव, रामकृपाल गुप्ता, रामकृत प्रजापति आदि लोग रहे।