Breaking News

सत्या सिंह दुबारा बनी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपद बलिया अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, रमाशंकर शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कमलेश्वर सिंह ऑडिटर , द्विवार्षिक अधिवेशन में हुआ निर्विरोध सभी का दूसरी बार चुनाव


 सत्या सिंह दुबारा बनी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपद बलिया अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, रमाशंकर शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कमलेश्वर सिंह ऑडिटर , द्विवार्षिक अधिवेशन में हुआ निर्विरोध सभी का दूसरी बार चुनाव






बलिया 20 अक्टूबर 2019 ।।  रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया में चुनाव पर्यवेक्षक- बृजेश कुमार सिंह (पूर्वांचल उपाध्यक्ष) राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, चुनाव अधिकारी- सुशील कुमार त्रिपाठी (मंडल अध्यक्ष आजमगढ़) राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं सुशील कुमार पाण्डेय "कान्ह जी" प्रांतीय उपाध्यक्ष, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की देखरेख में संपन्न हुआ।
     अधिवेशन मेंं निर्विरोध एवं सर्व सम्मति से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा- बलिया के जिलाध्यक्ष के पद पर सत्या सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-रामाशंकर शर्मा, जिला मंत्री-वेद प्रकाश पाण्डेय एवं आडिटर-कमलेश्वर सिंह निर्वाचित हुए। बता दे कि सत्या सिंह की अगुवाई में इस टीम को दुबारा निर्विरोध चुना गया है । 
    अधिवेशन में प्रमुख रूप से राम राज तिवारी, अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह,ओम प्रकाश सिंह, राजेश पाण्डेय, राजेश सिंह, विरेन्द्र सिंह,लाल बाबू यादव, राघवेन्द्र सिन्हा, अवधेश सिंह,धनन्जय सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, कमलेश तिवारी,राम प्रताप सिंह,राम पूजन पटेल, शशि सिंह, माधुरी ओझा, अर्चना सिंह, रिंकू सिंह, पुनीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे!*