Breaking News

जनसेवा केंद्रों से पीएम किसान योजना सम्बन्धी जानकारी ले सकते हैं किसान भाई : डीएम बलिया

जनसेवा केंद्रों से पीएम किसान योजना सम्बन्धी जानकारी ले सकते हैं किसान भाई : डीएम बलिया

बलिया 5 अक्टूबर 2019: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी के लिए जन सेवा केंद्रों पर किसान अपना आधार अपडेशन कराने के अलावा नया पंजीकरण एवं पंजीकरण की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि इनके लिए pmkisan.gov.in के farmer corner पर पूरी जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने जनपद के समस्त किसानों को सूचित किया है कि अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई सुविधा के माध्यम से अपना आधार अपडेशन, पंजीकरण या पंजीकरण की स्थिति जान सकते हैं।