Breaking News

देवरिया में निकला कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में कैंडिल मार्च, सभा कर दी श्रद्धांजलि


 देवरिया में निकला कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में कैंडिल मार्च, सभा कर दी श्रद्धांजलि
कुलदीपक पाठक




देवरिया 20 अक्टूबर 2019 ।।हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हुई निर्मम हत्या के खिलाफ  कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च का समापन जेजवलिया चौराहा पर हुआ। उसके बाद वहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सभा में, वक्ताओं ने कहा कि कमलेश तिवारी की हत्या के खिलाफ आज पूरा देश आक्रोशित है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन दहाड़े हत्या से पूरे देश के हिन्दुओं में रोष का माहौल है। हिन्दुओं की आवाज को प्रखरता से उठाने का कार्य उन्होंने किया था।कुछ वर्ष पहले उनके कट्टरवादी बयानों वजह से देश में जेहादी उनके जान के दुशमन हो गए थे। इस तरह के कुकृत्य के खिलाफ  ने गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हत्या से पूर्व वे राज्य सरकार से कई दफे अपनी सुरक्षा की मांग की थी, पर ध्यान नहीं दिया गया। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के सामने दो मांगें रखी। पहला कि कमलेश तिवारी की हत्या में शामिल सभी हत्यारो को कानून के तहत तत्काल प्रभाव से फांसी की सजा दी जाये। दूसरी मांग यह थी कि स्व. तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाए। संचालन विपिन सिह ने किया।इस दौरान अमित कुमार तिवारी  सोनू पाण्डेय रामू विश्वकर्मा  टिन्कू मिश्रा बिटेन गुप्ता सोनू गोङ बिकाश तिवारी बिकाश मिश्र विकास पाण्डेय शिव मिश्र भोला दीपक तिवारी अनुराग पाण्डेय काजू दूबे कामाख्या पाण्डेय  नितेश आलोक मिश्र  मिश्र राधे मौर्य पिन्टू मिश्र  रजत श्रीवास्तव  विष्णु  संजय और अन्य मित्रगण मौजूद रहे ।