Breaking News

नगरा बलिया : बुधवार की देर रात भक्तो ने किया भरे मन से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन , प्रशासन रहा मुस्तैद

बुधवार की देर रात भक्तो ने किया भरे मन से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन , प्रशासन रहा मुस्तैद
संतोष द्विवेदी


नगरा बलिया 10 अक्टूबर 2019 ।।बाजार में करीब एक दर्जन पूजा समितियों द्वारा स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार की देर रात नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर अवरा नाले में बने कुंड में विधि-विधान से किया गया। विसर्जन से पूर्व कतारबद्ध दुर्गा  प्रतिमाओं को पूरे गांव व बाजार का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर युवाओं का समूह डागे तासे की धुन पर थिरकता दिखा। ट्रालियों पर सुसज्जित दर्जनों झांकियां दर्शकों का मन अनायास ही मोह रही थी।विसर्जन के दौरान थानाध्यक्ष यादवेन्द्र पांडेय, एस आई मायापति पांडेय,पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, भाजपा नेता आलोक शुक्ला,डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा, पत्रकार संतोष कुमार द्विवेदी, रामायण ठाकुर, विद्याभूषण, गुड्डू पांडेय सहित बाजार दुर्गा पूजन समिति, नवयुवक दुर्गा पूजन समिति, सिंहवाहिनी दुर्गा पूजन समिति, विंध्यवासिनी दुर्गा पूजन समिति, बजरंग दल सहित सभी समितियों के पदाधिकारी पूरे समय तक डटे रहे। इसके अलावा ताड़ीबड़ा गांव में बुधवार को तथा मलप हरसेनपुर, पाल चंद्रहा आदि गावो में मंगलवार को सायंकाल दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया।