Breaking News

बलिया : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा कार्यकारिणी का चुनाव व अधिवेशन रविवार को , प्रांतीय महामंत्री शिव बरन यादव होंगे मुख्य अथिति

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा कार्यकारिणी का चुनाव व अधिवेशन रविवार को , प्रांतीय महामंत्री शिव बरन यादव होंगे मुख्य अथिति

बलिया 19 अक्टूबर 2019 ।। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ की जनपद बलिया शाखा का अधिवेशन और कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव 20 अक्टूबर 2019 दिन रविवार को होने जा रहा है । इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लखनऊ ,शिव बरन यादव होंगे । इसके साथ ही इस अधिवेशन में विशिष्ठ अतिथि के रूप में बृजेश कुमार सिंह पूर्वांचल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लखनऊ,
सुशील कुमार त्रिपाठी मंडलीय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लखनऊ , आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ भी शामिल होंगे । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की जनपद बलिया शाखा के सभी सदस्यों से जनपद अध्यक्ष सत्या सिंह और मंत्री वेद प्रकाश पांडेय ने संयुक्त रूप से समय से उपस्थित होने की अपील की है ।

कार्यक्रम स्थल - राजकीय बालिका इंटर कालेज बलिया
कार्यक्रम विवरण : 11 बजे से 1 बजे तक अधिवेशन
                            1 बजे से 2 बजे तक लंच अवकाश
                           2 बजे से कार्यकारिणी के जनपद                                      अध्यक्ष, मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और                                    ऑडिटर पद का चुनाव