Breaking News

महात्मा गांधी संकल्प यात्रा के लिये पी.डब्लू.डी. डाकबंगले पर देवरिया सांसद ने बैठक कर बनाई रणनीति

महात्मा गांधी संकल्प यात्रा के लिये  पी.डब्लू.डी. डाकबंगले पर देवरिया सांसद ने बैठक कर बनाई रणनीति
कुलदीपक पाठक



देवरिया 10 अक्टूबर 2019 ।।भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गांधी के 150 वी जयन्ती वर्ष पर चलायी जा रही महात्मा गांधी संकल्प यात्रा के लिये आज देवरिया सदर के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने पी.डब्लू.डी. डाकबंगले पर देवरिया लोकसभा में इस यात्रा को सफल बनाने लिये लगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों को जाना।इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि गांधी संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि हर लोकसभा में 150 किमी की पद यात्रा कर यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले गांवो में जाकर लोगो को स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक का वहिष्कार,जल संरक्षण, वृक्षारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिये जागरूक करना।इस यात्रा के दौरान अगर हम लोगो को इन चीजों के प्रति जागरूक कर लिये तभी इस यात्रा की सार्थकता प्रमाणित होगी।यह यात्रा सुव्यवस्थित कैसे चले इसकी जिम्मेदारी आप सभी की है।इस यात्रा से हमे गांव स्तर पर लगे कार्यकर्ताओ के अंदर भी नेतृत्व करने की क्षमता विकसित कर सकते है।अतः यह यात्रा जिस रूट से जाये वहा के बूथ प्रमुख, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडलो के पदाधिकारी, उस गांव के प्रमुख लोगो तक यात्रा के कार्यक्रम की सूचना अनिवार्य रूप से आप लोग दे और सभी को यात्रा में रहने को कहे। महात्मा गांधी संकल्प यात्रा के जिलासंयोजक अजय कुमार दूबे ने कहा कि पद यात्रा की सभी तैयारियां पूरी हो गयी है।यह यात्रा गांधी जयन्ती से ही शुरू हो गयी है,लेकिन बीच मे नवरात्री और दशहरा की वजह से पद यात्रा को रोका गया था,अब यह यात्रा फिर चलेगी।देवरिया विधानसभा में यह यात्रा 15,16,17 अक्टूबर को,पथरदेवा विधानसभा में 22, 23, 24 अक्टूबर को और रामपुरकरखाना विधानसभा में 25, 26, 27 अक्टूबर को चलेगी। इस दौरान डा.अन्तर्यामी सिंह, रविन्द्र प्रताप मल्ल, संजय राव, अवधेश सिंह, प्रतीक मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय, नवीन सिंह, अभिजीत उपाध्याय, गिरिजेश सिंह, नित्यानन्द पाण्डेय, प्रमोद शाही, कृष्णकुमार उपाध्याय, सर्वेश नाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।