Breaking News

गोरखपुर : सांसद रवि किशन शुक्ला ने दी नगर वासियो को विजयदशमी की शुभकामनाएं..


गोरखपुर : सांसद रवि किशन शुक्ला ने दी नगर वासियो को  विजयदशमी की शुभकामनाएं..
ए कुमार

गोरखपुर 8 अक्टूबर 2019 ।।
गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ला ने समस्त देशवासियों को विजयादशमी व दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए साथ ही इस पर्व के महत्व को भी समझना चाहिए।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के त्याग, धैर्य, वचन पालन, व मूल्यों को भी अपने जीवन में लागू करना चाहिए।
धरा के कल्याण के लिए भगवान श्री राम का जन्म हुआ था।भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही सही मायनों में विजयपर्व की सार्थकता को सिद्ध किया जा सकता है।