Breaking News

बलिया : डीएम व एसपी ने थाना हल्दी में समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याये , निस्तारण का दिया सम्बन्धित कर्मियों को आदेश

डीएम व एसपी ने थाना हल्दी में समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याये , निस्तारण का दिया सम्बन्धित कर्मियों को आदेश



बलिया 5 अक्टूबर 2019 ।। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत एवं एसपी देवेन्द्र नाथ की अध्यक्षता में शनिवार को विकास खण्ड बेलहरी के थाना हल्दी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  फरियादियों की समस्या सुनी तथा सम्बन्धित थानाध्यक्षो को निर्देश दिये कि फरियादियों की समस्या का समाधान नियत तिथि पर समय से करते रहे।
इस अवसर पर जमीनी विवाद, नाली निर्माण से संबंधित विवाद जैसे मामले आए। जिलाधिकारी ने एक फरियादी की समस्याओं को बारी-बारी से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद लेखपाल कानूनगो और पुलिस के जवानों को निर्देश दिया कि हर समस्या के लिए क्षेत्र के लेखपाल और पुलिस के जवान साथ जाएं। मौका मुआयना करने के बाद मामले का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद की अधिकांश समस्या सबसे पहले थाने पर आती है, लिहाजा यहीं से हर फरियादी को न्याय दिलाने सुनिश्चित किया जाए। ऐसा होगा तो जनता को भी राहत मिलेगी और तहसील या जिला स्तर पर समस्याएं भी कम आएंगी।