Breaking News

वाराणसी का तीर्थ पुरोहित डबल मर्डर केस :भाई के तेरही के दिन आरोपी हत्यारे भाई ,भतीजा, भाभी ने किया कोर्ट में सरेन्डर, न्यायालय ने भेजा जेल

 वाराणसी का  तीर्थ पुरोहित डबल मर्डर  केस :भाई के तेरही के दिन आरोपी हत्यारे भाई ,भतीजा, भाभी  ने किया कोर्ट में सरेन्डर, न्यायालय ने भेजा जेल
ए कुमार

वाराणसी 4 अक्टूबर 2019 ।। चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल स्थित पिशाच मोचन के गद्दी के जजमान व तीर्थ पुरोहित कृष्णकुमार उपाध्याय उर्फ बड़का बच्चा व उनकी पत्नी ममता उपाध्याय की तेरह दिन पूर्व सगा छोटा भाई राजेन्द्र उपाध्याय उर्फ छोटका बच्चा व उनकी पत्नी पूजा उपाध्याय व उनका लड़का रजत उपाध्याय एवम डबल मर्डर की घटना को कारित कराने वाला सहयोगी राम बिचार उपाध्याय व रमेश उपाध्याय ने घटना को अंजाम दिलवाते हुए हत्या कर दिए थे जिस मामले में लगभग अब तक दर्जनों लोगों को चेतगंज पुलिस ने जेल भेज दिया था लेकिन मुख्य आरोपी चेतगंज पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे लेकिन आज मृतक के तेरही के दिन मुख्य हत्या के आरोपी व पन्द्रह हजार के इनामिया अपराधी राजेन्द्र उपाध्याय उर्फ छोटका बच्चा व उनकी पत्नी पूजा उपाध्याय व उनका लड़का रजत उपाध्याय निवासी कालीमहल थाना चेतगंज वाराणसी ने आज CGM वाराणसी के कोर्ट में अपने आपको सरेन्डर कर दिया जिस मामले में माननीय न्यायालय ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए जेल भेज दिया है वही मामले में आला कत्ल बरामद व हत्या करने के कारण सम्बन्धी जांच पड़ताल करने के लिए चेतगंज पुलिस ने कोर्ट से रिमाण्ड माँगी है जिस मामले में कोर्ट अग्रिम बिधिक कार्यवाही आगे करेगी,वही आज तेरही के दिन अपने माता पिता की मौत पर दोनो मासूम मासूम बच्चे अपने माता पिता के एक साथ क्रिया कर्म पर विलाप करते हुए रो रहे थे,यह हत्या मात्र सम्पत्ति के बटवारे के विवाद में हुआ था