Breaking News

राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, डीएम बलिया की मौजूदगी में संजय सिंह ने किया 51 कन्याओं का कन्यादान, सभी ने दिया आशीर्वाद

 राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, डीएम बलिया की मौजूदगी में संजय सिंह ने किया 51 कन्याओं का कन्यादान, सभी ने दिया आशीर्वाद
मधुसूदन सिंह

बलिया 15 नवम्बर 2019 ।। गुरुवार को मनियर के बड़ागांव स्थित शिव मन्दिर के सामने गुरुवार को हजारों की भारी भीड़ के बीच 51 जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के द्वारा आयोजित विवाह कार्यक्रम में एक दूजे का हाथ थाम कर परिणय सूत्र में बंध गये ।

सभी जोड़ो के अभिभावक की भूमिका संजय सिंह ने निभाते हुए कन्यादान दिया ।इस  शुभ अवसर पर  राज्यसभा सांसद नीरज शेखर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की। बता दे कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सभी कन्याओं का पंजीकरण कराया गया था। स्व. चम्पा देवी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह में 11 पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच सभी रस्में पूरी की गयीं।


संयोजक संजय सिंह के साथ ही समिति के सदस्य वर-वधू पक्ष से आए लोगों की सेवा में लगे रहे। समिति ने पलंग, गद्दा, रजाई, आलमारी, दो बक्सा, एक दर्जन साड़ियां, सौन्दर्य प्रसाधन के सामान, गहने आदि देकर बेटियों को विदा किया। महिलाओं की भारी भीड़ मंगल गीत गा रही थीं।

इस आयोजन में सहयोग करने वालो में प्रमुख रूप से दुर्गा चौहान, गुड़िया, कंचन, रेखा तुरहा, रानी, शोभा, झुन्नी, विद्यावती, संजू राजभर, पुष्पा, बबिता, बेबी, करिष्मा, शुभावती आदि कन्याओं के विवाह सम्पन्न कराए गए। समारोह में पूर्व मंत्री राजधारी, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, श्रीकांत राय, तिलकधारी, प्रशान्त सिंह गुड्डू, राणा सिंह, अमन सिंह, राहुल सिंह, रामचन्द्र गुप्त, अप्पू सिंह, पंकज सिंह, धन्नू सिंह आदि थे।