Breaking News

रसड़ा बलिया : देवेश तिवारी को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष

देवेश तिवारी को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष          ललन बागी       

रसड़ा (बलिया) 17 नवम्बर 2019 ।।पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रहे शिवभूषण तिवारी के छोटे पुत्र रसूलपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि देवेश तिवारी को पार्टी हाईकमान के निर्णय के अनुसार उन्हें रसड़ा मण्डल अध्यक्ष पूर्वी निर्वाचित किया गया है। पार्टी के इस निर्णय से पार्टी जनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस मौके पर मंडल के सतीश मौर्या, सत्येंद्र सिंह, दिलीप सिंह, अनिल सिंह, श्रीनिवास पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, सुभाष चौहान, निर्भय कुशवाहा, सत्य प्रकाश उर्फ निक्कू तिवारी आदि पार्टीजनों ने उनके आवास पहुंच कर उन्हें बधाई दी है। पार्टी जनों का कहना है कि देवेश कर अध्यक्ष बनाये जाने से यह साफ हो गया है कि पार्टी में पुराने या साधारण समर्पित कार्यकर्ताओं सम्मान आज भी कायम है। जो स्वास्थ्य संगठन प्रक्रिया को सबल बनाती है।