Breaking News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज व लखनऊ मे किया जनता दर्शन ,कहा -जनता की समस्याओं का किया जाए समयबद्ध निस्तारण

 उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद  मौर्य  ने  प्रयागराज व  लखनऊ  मे  किया जनता दर्शन ,कहा -जनता की समस्याओं  का किया जाए  समयबद्ध निस्तारण 


लखनऊ 26 नवम्बर  2019 ।।  उ 0प्र0 के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद   मौर्य ने सोमवार को प्रयागराज मे और उसके बाद लखनऊ स्थित  अपने 7 -कालीदास मार्ग स्थित कैम्प  कार्यालय  पर प्रदेश के दूरदराज जिलों से आए विभिन्न लोगो की  समस्याओं  को उनसे सीधे   संवाद  करते हुये गम्भीरता पूर्वक उनकी समस्याओं  को सुना ,तत्पश्चात संबंधित अधिकारियों को  समस्याओं को निर्धारित  समय सीमा के अन्दर निस्तारण के निर्देश  दिए  और कहा कि समस्याओं  का निराकरण  त्वरित गति से किया जाए। उन्होने जोर देते हुये कहा कि निस्तारण  गुणवत्तापूर्ण  होना चाहिए ताकि  किसी फरियादी  को दुबारा उस समस्या के निदान हेतु परेशान  न होना पड़े।
श्री  मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं  का त्वरित निस्तारण कराना सरकार  की प्रमुख  प्राथमिकता है। कहा कि अधिकारी  शासन की मन्शा को समझे और सरकार  की प्राथमिकताओ व जन आकांक्षाओ  के अनुरूप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। जन समस्याओं के निराकरण  मे किसी भी स्तर पर लापरवाही  या उदासीनता  किसी भी दशा मे क्षम्य  नहीं  होगी। जनता दर्शन  मे आवास आवंटन,  चिकित्सा  सुविधा, भूमि विवाद, आदि से सम्बन्धित  विभिन्न  मामले आये।