Breaking News

वाराणसी में मुलायम के दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय यज्ञ

वाराणसी में मुलायम के दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय यज्ञ
ए कुमार


वाराणसी 22 नवम्बर 2019 ।।
नेताजी के नाम से मशहूर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम मनाया। वाराणसी जिले के सपाइयों ने जहां मिठाई बांट कर अपने प्रिय नेता का 81वां जन्मदिन मनाया तो वहीं समाजवादी युवजन सभा ने अपने नेता के जन्मदिवस पर महामृत्युंजय महायज्ञ कर उनके दीर्घायू होने की कामना की। महामृत्युंजय मंदिर में सयुस के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित ने मुलायम सिंह के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए महामृत्युंजय महायज्ञ अनुष्ठान कराया।

सयुस जिलाध्यक्ष किशन ने ‘नेता जी’ के जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए बताया कि उन्होंने ही हम सबको गांधी जी के ‘सत्य और अहिंसा’ के मार्ग पर चलना सिखाया व लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि ‘बुराई को खत्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है’ और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूँजी है।

महायज्ञ अनुष्ठान में सयुस जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित, पार्षद मनोज यादव, रविकांत विश्वकर्मा, सतीश यादव, राहुल गुप्ता, अमित द्विवेदी, ईशान श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अशोक यादव 'नायक',  प्रशांत सोनी रहे।