Breaking News

बलिया : साहित्यिक गोष्ठी में अनूठी पहल :एकल साहित्यकार को सुनने का मिलेगा मौका

साहित्यिक गोष्ठी में अनूठी पहल :एकल साहित्यकार को सुनने का मिलेगा मौका
डॉ सुनील ओझा


बलिया 1 दिसंबर 2019 ।।
     दयालू बाबा स्नेह पैलेस तिखमपुर, बलिया में शनिवार को  एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि राम भरोसे प्रसाद ने किया, जब कि गोष्ठी के मुख्य अतिथि कोलकाता से पधारे पत्रकार बलिया निवासी अशोक सिंह थे। गोष्ठी के विशिष्ट वक्ता डा० शत्रुघ्न पाण्डेय जी रहे।
      इस साहित्यिक गोष्ठी में एक अनूठी पहल का निर्णय लिया गया और वह निर्णय यह धा कि किसी भी साहित्यिक गोष्ठी में हम साहित्कार की कविता या कहानी का रसपान भरपूर रूप से नहीं कर पाते हैं, इस लिए महीने में एक दिन किसी एक साहित्कार या कवि की साहित्यिक विधा का रसपान करेंगे। इस गोष्ठी में डा० शत्रुघ्न पाण्डेय जी की कविताओं का भरपूर रसपान गैष्ठी में आए साहित्यकारों एवं कवियों ने किया। इसके बाद डा० राजेन्द्र भारती, देव कुमार सिंह, उत्कर्श तिवारी,मोहन जी श्रीवस्तव एवं शिवजी पाण्डेय ने भी अपनी कविताओं का रसपान कराया।
        कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में डा० गणेश कुमार पाठक ने समीक्षात्मक व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पत्रकार अशोक ने अतिथियों के परिचय से किया, जबकि गोष्ठी का संचालन उत्कर्ष तिवारी ने किया। गोष्ठी म़ें फतेहचन्द बेचैंंन, भोला प्रसाद आग्नेय, दुष्यन्त कुमार आदि साहित्कार भी उपस्थित रहे। गोष्ठि के सफल संचालन में मोहन जी श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।