मनियर बलिया : गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

मनियर बलिया : गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

मनियर बलिया 2 नवम्बर 2019 ।।पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में  02 नवम्बर को उ0नि0 कमलेश यादव थाना मनियर मय हमराह के रात्रि गस्त व सुबह चेकिंग के दौरान अचानक संदिग्ध अवस्था में मुन्ना पटेल पुत्र स्व0 शिवचरण पटेल निवासी वार्ड नं0 08  जवाहर टोला कस्बा मनियर थाना मनियर को एक झोले में 1 किलोग्राम 200 ग्राम नाजायज अवैध गाँजे के साथ समय 07.30 बजे प्रातः शाही पटेल के घर के सामने मुहल्ला जवाहर टोला से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0-128/19 धारा-8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मुन्ना पटेल पुत्र शिवचरण पटेल निवासी वार्ड न0 08 जवाहर टोला कस्बा मनियर  थाना मनियर जनपद बलिया   
बरामदगी 
01 किलोग्राम 200 ग्राम नाजायज गांजा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 
उ0नि0 कमलेश यादव थाना मनियर मय हमराह।

Post Comment