Breaking News

बलिया : नगरा में चहुओर रही देव दीपावली की धूम, मन्दिरो पर उतरे जगमग सितारे


 बलिया : नगरा में चहुओर रही देव दीपावली की धूम, मन्दिरो पर उतरे जगमग सितारे
संतोष द्विवेदी






नगरा बलिया 12 नवम्बर 2019 ।।कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दिवाली के मौके पर कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर देव दीपावली काफी धूमधाम के साथ मनाई गई।श्रद्धालु भक्तो ने मन्दिर एवं देवालयों में दीप दान कर दीपक की रोशनी से मन्दिर व सरोवर को रोशन किया।
             कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर देव दीपावली के लिए काफी तैयारियां की गई। पूरे दुर्गा मन्दिर एवं आसपास के देवालय परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया। हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालुओं ने दीप जलाए। पूरा दुर्गा मंदिर परिसर हजारों दीपकों की रोशनी से रोशन नजर आ रहा था। मंदिर परिसर में जगह-जगह रंगोली सजाई गई। इन रंगोलियों में देव दीपक सजाए गए। मंदिर परिसर की छटा अद्भुत नजर आ रही थी। हर किसी की आंखे इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए आतुर हो उठी थी। मन्दिर में पुजारी मुन्ना पांडेय द्वारा मां दुर्गा के पूजन आरती के साथ शुरू हुए दीप दान का कार्य देर तक चलता रहा।मन्दिर एवं देवालयों में पुरुष महिला श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना कर भोग अर्पित किए।दीपो से सजे मन्दिर के मनभावन दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद करने हेतु युवाओं में होड़ देखने को मिली।मन्दिर को सजाने संवारने की तैयारी दो दिन पूर्व से ही शुरू हो गई थी। इस पावन अवसर पर पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, सूर्य नाथ पांडेय उर्फ पुआ बाबा, राकेश सिंह, प्रतीक प्रकाश रूपु, डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा, जय प्रकाश जायसवाल, राजू चौहान, पवन जायसवाल, मुन्ना माईकल, राजेश गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु जन मौजूद रहे।