Breaking News

जाने सोनिया, राहुल, प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा हटाने के कारण ?

जाने सोनिया, राहुल, प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा हटाने के कारण ?
सोनिया प्रियंका और राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटायी गयी ,सवाल मगर क्यों..?

ए कुमार
नईदिल्ली 8 नवम्बर 2019 ।।
सवाल मगर क्यों..?
दरअसल आज जब सोनिया प्रियंका और राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाकर उन्हें सीआरपीएफ युक्त जेड प्लस सुरक्षा दी गई तो कांग्रेसियों में उबाल आ गया...!

मगर यह सुरक्षा हटाई क्यों गई इसे जानने के लिए यह जानना जरूरी है कि...

गांधी परिवार समय-समय पर एसपीजी सुरक्षा नियमों को बारबार तोड़ रहा था...
सोनिया गांधी अपनी 24 से अधिक विदेश यात्रा में एसपीजी अधिकारियों को साथ लेकर नहीं गई..

 वही वह बार-बार आगाह करने के बाद भी 50 से अधिक बार बुलेट प्रूफ सुरक्षित गाड़ी के बगैर निकली..

वहीं राहुल गांधी ने तो हद ही कर रखी थी 2014 से 2019 अक्टूबर तक वह 1892 बार बिना बुलेट प्रूफ गाड़ी के घर से बाहर निकले जो एसपीजी सुरक्षा प्रदान करने के नियमों के विरुद्ध था।

वही अपनी 156 विदेशी यात्राओं में राहुल गांधी 143 बार बिना एसपीजी अधिकारियों के साथ विदेश गए।

 समय-समय पर एसपीजी के कहने के बाद भी वह आमजन में चले जाते थे जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा होता था।

यही हालात प्रियंका गांधी के थे, उन्होंने 339 बार एसपीजी के निर्देशों का उलंघन किया।

 वही सुरक्षा एजेंसियों की इनपुट के अनुसार सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी किसी भी आतंकी या अन्य संगठन की हिट लिस्ट में नहीं थे।

उन्हें किसी से कोई सुरक्षा की आवश्यकता नहीं थी इसीलिए यह सुरक्षा हटाई गई..

अब एसपीजी सुरक्षा हिंदुस्तान में केवल #प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के पास ही है....