Breaking News

बलिया : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सनबीम बलिया के छात्र करेंगे उ0प्र0 का प्रतिनिधित्व ,जूनियर वर्ग में दो तथा सीनियर वर्ग में एक छात्र का हुआ चयन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सनबीम बलिया के छात्र करेंगे उ0प्र0 का प्रतिनिधित्व ,जूनियर वर्ग में दो तथा सीनियर वर्ग में एक छात्र का हुआ चयन






बलिया 6 दिसंबर 2019 ।।आज 06 दिसम्बर 2019 का दिन सनबीम स्कूल अगरसण्डा व बलिया जनपद के लिए ऐतिहासिक ही नहीं बल्कि गौरवमयी भी रहा , जब सनबीम विद्यालय के छात्रों ने गोरखपुर में आयोजित 27वीं बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में पूरे प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जनपद स्तरीय प्रतियोगिता जीतकर आये 305 से अधिक प्रतिभागियों के मध्य विजेता बने । गोरखपुर के जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पांडियन के हाथों सम्मानित किये गये। बता दे   कि कक्षा 11वीं की छात्रा कु0 अंशु यादव अपने प्रोजेक्ट ‘डेंगु का आयुर्वेदिक उपचार’, 9वीं कक्षा की कौशिकी का मॉडल ‘पुनः प्रायोगिक सेनिटरी पैड’ एवं कक्षा आठवीं के छात्र विक्रांत पाण्डेय के प्रोजेक्ट ‘कचरे से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण’ हेतु विजेता बने है और आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जिसका आयोजन तिरूवनन्तपुरम केरल में होना है ,के लिए उ0प्र0 राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। निश्चय ही यह सफलता विद्यार्थियों व विद्यालय परिवार के साथ-साथ बलिया जनपद लिये भी अत्यन्त रोमांचकारी है। इसके साथ यह भी
बता दे कि आजमगढ़ मंडल और वाराणसी मंडल में केवल बलिया जिले के ही बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है वह भी सिर्फ तीन का , जो बलिया को और भी गौरवान्वित करता है ।समाचार मिलते ही विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों के बीच हर्ष का माहौल दिखाई दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के चेयरमैन संजय कुमार पाण्डेय, सचिव अरूण कुमार सिंह, निदेशक डॉ0 कुँवर अरूण सिंह व विद्यालय प्रशासक  संजय सिंह ने विजेता छात्र/छात्राओं के परिवार, जिला विज्ञान क्लब के सुधीर सिंह, अवकाश प्राप्त एससी कालेज की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी, विद्यालय के विज्ञान शिक्षक- पंकज सिंह, अनूप गुप्ता, संतोष चतुर्वेदी, विशाखा सिंह, सविता सिंह, संजीव, विनय, श्वेता एवं समन्वयक श्रीमती शेरॉन जालान के सराहनीय योगदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को सनबीम के युवा वैज्ञानिक नई दिशा व ऊर्जा देंगे एवं उ0 प्र0 का मान बढ़ायेंगे।


बता दे कि गुरुवार को भी बलिया के सनबीम स्कूल और प्राथमिक विद्यालयो के छात्र/छात्राओं ने राज्य स्तरीय 47वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के लिये आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता को जीत कर मेरठ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई करके जनपद और अपने अपने विद्यालयों का नाम रौशन किया था ।
 सीनियर वर्ग में सनबीम की मुस्कान सिंह ने सफलता पायी थी । वही जूनियर वर्ग में सफलता पाने वाले छात्र/छात्राये निम्न है --

जूनियर वर्ग में विजेताओं के नाम (स्थिर) -
 1- सतत कृषि पद्धतियां-
 2- स्वच्छता एवं स्वास्थ्य- कुमारी नम्रता गुप्ता
         उच्च प्राथमिक विद्यालय रतसड़ गड़वार 
 3- संसाधन प्रबंधन -
4- औद्योगिक विकास- हसीना खातून
          उच्च प्राथमिक विद्यालय सरयां सोहांव
 5- भावी परिवहन एवं संचार --कोई विजेता नही
 6- शैक्षिक खेल एवं गणितीय प्रतिरूपण - शक्ति सिंह
       उच्च प्राथमिक विद्यालय दुधैला बेलहरी

जूनियर वर्ग में विजेताओं के नाम (क्रियाशील) -
 1- सतत कृषि पद्धतियां- प्रिया कुमारी
       उच्च प्राथमिक विद्यालय रसड़ा बाहरी, रसड़ा
 2- स्वच्छता एवं स्वास्थ्य- आदित्य सिंह
         होली पथ कान्वेंट स्कूल सिंहपुर सोहांव
 3- संसाधन प्रबंधन - अंकित कुमार
      उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुर , नवानगर
4- औद्योगिक विकास- विशाल यादव
       होली पथ कान्वेंट स्कूल सिंहपुर सोहांव
 5- भावी परिवहन एवं संचार -- कुमारी गुड़िया
         उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया, नगरा
 6- शैक्षिक खेल एवं गणितीय प्रतिरूपण - मुस्कान खातून
       उच्च प्राथमिक विद्यालय परसाटार , सियर
इसके साथ ही बलिया के शिक्षकों ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करने वाले वर्ग में 6 में से 5 वर्गों पर कब्जा किया है ।
 1- सतत कृषि पद्धतियां - सीमा यादव
       कस्तूरबा गांधी आ बा विद्यालय बैरिया
 2- स्वच्छता एवं स्वास्थ्य - खुश्बू सिंह
       कस्तूरबा गांधी आ बा विद्यालय नवानगर
4- औद्योगिक विकास - राजीव मौर्य
        कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गायघाट रेवती
 5- भावी परिवहन एवं संचार - संजय सिंह
       उच्च प्राथमिक विद्यालय उसरैला पंदह
 6- शैक्षिक खेल एवं गणितीय प्रतिरूपण - ऋचा त्रिपाठी
        सोनिधापा बालिका इंटर कालेज मऊ