Breaking News

बलिया :सपा कार्यालय पर मनी चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती: सपा नेताओं ने पूर्व पीएम को बताया गरीबों का मसीहा

बलिया :सपा कार्यालय पर मनी चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती: सपा नेताओं ने पूर्व पीएम को बताया गरीबों का मसीहा



बलिया 23 दिसम्बर 2019 ।। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज किसानो के मसीहा भारत के पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयन्ती मनाई गई। पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण के वाद आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह आजीवन खेत, किसान, गाँव-ग़रीब की बात करते थे। साथ ही कुशल प्रशासक भी थे। अनुशासन प्रिय चौधरी साहब ने आधुनिक कृषि को बढ़ावा दिया।
   इस अवसर पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डा. विश्राम सिंह यादव ने कहा की आज के समय में जब किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है ऐसे में चौधरी साहब के विचार को आत्मसात करके ही कृषक के दशा को सुधारा जा सकता है।
       वरिष्ठ नेता रामजी गुप्ता ने कहा की गांव के विकास का सपना था चौधरी चरण सिंह का उनका स्पष्ट कहना था कि देश का विकास गाँव के विकास से ही सम्भव है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह आजीवन ग़रीबों की बात करते रहे। आज जब समाज में अलगाव फैलाने वाली ताकतें अपने चरम पर हैं। ऐसे में समतामूलक विकसित भारत के लिए चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते ही सही साबित होंगे। इस अवसर पर जयप्रकाश यादव मुन्ना, रामेश्वर पासवान, रविंद्र यादवरोहित चौबे, जलालुद्दीन जेडी, आशुतोष ओझा, अजीत यादव,मंटू साहनी, संतोष यादव सन्नी, अरविन्द यादव,नसीम खाँ ओम्जी, पप्पू यादव आदि रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता नगर विधान सभा अध्यक्ष अजय यादव संचालन पार्टी प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्ह जी' ने किया।