Breaking News

वर्ष 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण : सुबह 8.03 से 1.36 तक रहेगा ग्रहण ,12 घण्टे पहले लग जायेगा सूतक, जाने क्या पड़ेगा प्रभाव

वर्ष 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण : सुबह 8.03 से 1.36 बजे तक रहेगा ग्रहण ,12 घण्टे पहले लग जायेगा सूतक, जाने क्या पड़ेगा प्रभाव




लखनऊ 25 दिसम्बर 2019: वर्ष 2019 का अंतिम ग्रहण गुरुवार को पौष कृष्ण अमावस्या के अवसर पर सूर्यग्रहण के रुप में लगेगा। यह खंडग्रास सूर्यग्रहण भारत, पाकिस्तान, चीन व खाड़ी देशों सहित दुनिया के अन्य भागों में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण के दिखाई देने के कारण सूतक माना जाएगा। शास्त्रीय विधान के अनुसार सूर्यग्रहण के स्पर्श के 12 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। पंचांगों के अनुसार भारतीय समयानुसार गुरुवार को ग्रहण का स्पर्श प्रात: 8.03 बजे होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटा 33 मिनट है। इस लिहाज से ग्रहण का मोक्ष पूर्वाह्न 1.36 बजे होगा। 
ग्रहण के स्पर्श के मुताबिक सूतक बुधवार की रात सवा आठ बजे से लगेगा। इसके चलते शयन आरती के बाद मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे और फिर दोपहर बाद दूसरी पाली में ही खुलेंगे। ज्योतिष विशेषज्ञ अरुण सिंहल बताते हैं कि बुधवार को ही मंगल का राशि परिवर्तन होगा। वह तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। वहीं गुरुवार को ग्रहण के साथ ही धनु राशि में केतु के साथ छह ग्रहों की युति हो रही है। इसके कारण सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक व सामरिक हर दृष्टि से अशुभ संकेत मिल रहे हैं।
राजनीतिक उथल-पुथल, सत्ता परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, अत्यधिक बर्फबारी से सर्दी का सितम रहेगा। आर्थिक मंदी, स्वर्ण की मांग में कमी व पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतों में वृद्धि के भी संकेत हैं। धनु राशि का ग्रहण प्रधान पुरुषों, मंत्रियों व उद्योगपतियों के लिए भी कष्टप्रद होगा। 
अयोध्या धाम ज्योतिष संस्थान के संस्थापक आचार्य राकेश तिवारी के अनुसार प्राय: ग्रहण का प्रभाव सभी के अशुभकारी ही होता है। फिर भी यह सूर्यग्रहण धनु, कन्या एवं वृष राशि के लिए विशेष अशुभकारी रहेगा। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरुरत है अन्यथा संकट का सामना करना पड़ेगा। इन सभी जातकों के लिए अपने-अपने ईष्ट की आराधना राहत देने वाली होगी। इस ग्रहण का न्यूनतम प्रभाव कर्क, तुला और कुंभ राशि पर पड़ेगा। इस राशि के जातकों को भयभीत होने की जरुरत नहीं है। फिर भी अपने-अपने ईष्ट की आराधना से शुभ लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कैसे और कब लग रहा है ग्रहण


सूर्य ग्रहण बुधवार को सुबह 8 बजे से आरंभ है
जाएगा। सूर्यग्रहण के दौरान कंकण का आरंभ
सुबह 9 बजकर 06 मिनट पर होगा। ग्रहण का
परमग्रास यानी ग्रहण मध्य सुबह 10 बजकर
मिनट पर होगा। कंकण का समापन दोपहर 12
बजकर 29 पर होगा। ग्रहण का मोक्ष का
समापन दोपहर 1 बजकर 36  मिनट पर
इस पूरे ग्रहण अवधि में 3 मिनट 34 सेकेंड के
लिए सूर्य कंकण रूप में नजर आएंगे।



26 तारीख को लगने वाले सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य
कंकण रूप में नजर आएंगे इसलिए इसे कंकण
सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। यह सूर्यग्रहण पूर्ण
भारत में देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण का
आरंभ सबसे पहले द्वारका गुजरात में देखा जा
सकेगा यहां ग्रहण सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर
देखा जा सकेगा। लेकिन कंकण रूप में सूर्य को
केवल दक्षिण भारत के कुछ राज्यों केरल,
कर्नाटक, तमिलनाडु में देखा जा सकता है। शेष
भारत में यह खण्डग्रास के रूप में देखा जा
सकेगा। तमिलनाडु के मदुरै में कंकण सूर्य ग्रह
सबसे अधिक देखा जा सकेगा क्योंकि यहा
ग्रासमान 93.1 प्रतिशत रहेगा यानी इतना सूर्य

ग्रहण के दौरा ढका हुआ दिखेगा।

शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य ग्रहण का सूतक
ग्रहण आरंभ होने से 12 घंटे पहले लगता है। इस
नियम के अनुसार भारत में ग्रहण का सूतक 25
दिसंबर की रात 8 बजे लग जाएगा। ग्रहण का
समापन 1 बजकर 36 मिनट पर होने पर ग्रहण
का सूतक समाप्त हो जाएगा। इसके बाद से स्नान
दान और देवी-देवताओं का स्पर्श और पूजा-पाठ
किया जाएगा। मंदिरों में शाम की आरती के बाद
सूतक के कारण उनके कपाट बंद कर दिए

जाएंगे।

यह सूर्य ग्रहण बड़ा ही दुर्लभ माना जा रहा है।
करीब 58 साल पहले ऐसा सूर्य ग्रहण लगा था
जब एक ही राशि में 7 ग्रह मौजूद थे। इस बार भी
कुछ ऐसा ही ग्रहण लगने जा रहा है जब केतु के
साथ धनु राशि में 6 ग्रह मौजूद रहेंगे। इसलिए इस
ग्रहण को ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही प्रभावशाली
माना जा रहा है। यह ग्रहण संपूर्ण भारत में नजर
आएगा इसलिए भारत पर इस ग्रहण का बड़ा
प्रभाव नजर आएगा। भारत के अलवा इस ग्रहण
का प्रभाव, पाकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान ए
भी देखा जा सकेगा। यहां हिंसा और उपद्रव की

घटनाएं हो सकती है।


ग्रहण आरंभ 8 बजे सुबह
कंकण आरंभ 9 बजकर 6 मिनट
परम ग्रास 10 बजकर 48 मिनट
कंकण समाप्त 12 बजकर 29 मिनट
ग्रहण समाप्त 1 बजकर 36 मिनट
(साभार)




आवश्यक सूचना
------------------------
बीएसए बलिया शिवनारायण सिंह के मुताबिक, सभी स्कूल कल 26 दिसम्बर को खुलेंगे।