Breaking News

लखनऊ : जिला योजना (नव निर्माण) के अंतर्गत 33 चालू कार्यो (सम्पर्क मार्ग) हेतु रू2 करोड़ 81लाख 52 हजार की धनराशि अवमुक्त :नितिन रमेश गोकर्ण

लखनऊ :  जिला योजना (नव निर्माण) के अंतर्गत 33 चालू कार्यो (सम्पर्क  मार्ग)  हेतु रू2 करोड़ 81लाख 52 हजार की धनराशि  अवमुक्त  :नितिन रमेश गोकर्ण 

 लखनऊ :5 दिसंबर 2019 : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिला योजना (नव निर्माण) के अंतर्गत 33 चालू कार्यो हेतु 2 करोड़ 81 लाख 52 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है ।सभी परियोजनाओं की कुल लागत  रू -1607.67  लाख है। 33सड़कों में अमेठी में 5 खीरी में 5, बिजनौर में 3,  प्रतापगढ़ मे 4,फतेहगढ 2फतेहपुर मे 3,,और बाराबंकी,बांदा,ललितपुर, उरई ,औरैया, सोनभद्र, वाराणसी ,आगरा, अयोध्या,प्रयागराज व मऊ में 1-1 संपर्क मार्ग बनाए जा रहे हैं। जनपद सीतापुर में  मछुआ भोलागंज मार्ग के किमी 22 से 32 तक के  (11 किमी) के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य  हेतु  रू-4 करोड़ 8 लाख की धनराशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवमुक्त की गई है ।इस कार्य की कुल आंकलित लागत रू-1020.08 लाख है ।प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। तथा प्रमुख अभियंता (विकास )एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि वह निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन कार्य  कराते हुये धनराशि व्यय कराना सुनिश्चित  करेंगे।