Breaking News

मऊ : किशोरी के साथ कमरें में बंद कर के गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मऊ : किशोरी के साथ कमरें में बंद कर के गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
ए कुमार

मऊ, 15 दिसम्बर 2019 ।। जिले में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आय़ा है। शिकायत मिलते ही हरकत में आयी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर पीङिता का मेडिक्ल परीक्षण करवाया। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है।
मधुबन थाने के एक गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा शुक्रवार की सुबह पढने के लिए घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नही आयी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश करना शुरु किया, तो गांव के बाहर वह एक मकान में बेसूध हालत में मिली। जिसके बाद घर आने पर पीङिता ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी परिजनों की दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने शनिवार को गांव के ही चार युवकों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर थाने पर दी। जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने तत्काल ही पीङिता का मेडिक्ल परीक्षण कराया। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पीङिता द्वारा बताया गया कि वह घर से स्कूल के लिए निकली थी कि रास्ते में ही गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने सूनसान वाले प्रधान के कमरे में पहले बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ हैवानियत कर बेसूध हालत में छोङकर फरार हो गये। वही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने बताया कि गैंगरेप मामलें में पीङिता का मेडिक्ल परीक्षण करा कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही अन्य की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कङी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।