Breaking News

नगरा बलिया : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के बलिया जिलाध्यक्ष बने पुष्पेन्द्र कुमार सिंह

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के बलिया जिलाध्यक्ष बने पुष्पेन्द्र कुमार सिंह


नगरा, बलिया 12 दिसम्बर 2019 ।। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की जनपद स्तरीय बैठक गुरुवार को क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित एक विद्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के आजमगढ़ मण्डल के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह की उपस्थिति में बलिया जनपद के कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से पुष्पेन्द्र कुमार सिंह अध्यक्ष, कृपा शंकर सैनी उपाध्यक्ष,राम अशीष यादव महामंत्री, पंकज सिंह मंत्री तथा वीरेंद्र कुमार यादव कोषाध्यक्ष सह संगठन मंत्री चुने गए। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। संगठन के अभाव में कोई भी लड़ाई नहीं लडी जा सकती है। उन्होंने सभी चयनित पदाधिकारियों से संगठन के मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा की। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक नगरा के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह तेगा, राजीव नयन पांडेय,अमित बहादुर सिंह, मनीष सिंह, उपेन्द्र तिवारी, वीरेंद्र, योगेन्द्र, अखिलेश्वर शुक्ल सहित तमाम प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।