Breaking News

साल का पहला चन्द्र ग्रहण आज, पर नही लगेगा सूतक , जाने क्यों ?


 साल का पहला चन्द्र ग्रहण आज, पर नही लगेगा सूतक , जाने क्यों ?

लखनऊ 10 जनवरी 2020 ।।
साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण आज पौष पूर्णिमा (10 जनवरी 2020 शुक्रवार) की रात को पड़ेगा। चूंकि ज्योतिष के जानकार इस ग्रहण को उप-छाया ग्रहण मान रहे हैं यानी सिर्फ नाम का ग्रहण होगा। इस ग्रहण का कोई अशुभ प्रभाव नहीं होगा। उप छाया ग्रहण को मलिन ग्रहण भी कहते हैं। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होगा और  02:42Am तक रहेगा। यानी यह ग्रहण चार घंटे से ज्यादा देर तक रहेगा। इस ग्रहण से किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस ग्रणह में न तो सूतक लगता है और न ही इसका प्रभाव देखने को मिलता है। चंद्रमा शीतलता का ग्रह माना जाता है इसलिए ग्रहण का असर प्रकृति होगा तो सर्दी और बढ़ सकती, बारिश भी हो सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस ग्रहण से भूकंप की आशंका भी जताई गई है।

क्या होता है उप-छाया ग्रहण ?
चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक सीध पर होते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण माना जाता है। लेकिन इस बार चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारे (पृथ्वी की उपछाया) से होकर गुजरेगा। यानी चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में छिपेगा नहीं। बल्कि हल्का मलिन होगा जिसकी मलिनता नंगी आंख से देख पाना मुश्किल है। इस प्रकार यह ग्रहण उप-छाया चंद्र ग्रहण होगा। 

इस ग्रहण में नहीं लगेगा सूतक-

बाकी  ग्रहण की तरह इस ग्रहण में सूतक नहीं लगेगा क्योंकि चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पूरी तरह से नहीं पड़ेगी। आमतौर पर देखा जाता है कि चंद्र या सूर्य ग्रहण होने के बारह घंटे पहले सूतक काल लगता है। सूतक काल में शुभ काम करना मना होता लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। ग्रहण काल को छोड़कर आप अपने बाकी के काम रोज की तरह ही कर सकते हैं। लेकिन ग्रहण काल में कुछ बातें ध्यान रखना जरूरी है । 
ग्रहण के दौरान ध्यान रखें ये बातें-
  • ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरा भोजन नहीं करना चाहि।
  • ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए या नाम का जाप करना चाहिए।
  • अगले दिन आराम से स्नान-दान कर सकते हैं। इस बार कुछ नियमों का पालन न कर पाएं तो चिंता की बात नहीं है।

साल 2020 के आगामी ग्रहण-
10 जनवरी 2020- चंद्र ग्रहण
5 जून 2020- चंद्र ग्रहण
21 जून 2020 - सूर्य ग्रहण
5 जुलाई 2020- चंद्र ग्रहण
30 नवंबर 2020-चंद्र ग्रहण
14 दिसंबर 2020- सूर्य ग्रहण
चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर-
मेष राशि वालों के दोस्तों और भाई-बहनों से रिश्ते खराब हो सकते हैं। 
वहीं वृष राशि वाले परिवार में संभल कर चलें विवाद होने की संभावना है। 
मिथुन राशि के लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें। 
कर्क राशि के लोगों का मन अशांत रहेगा।
 सिंह राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है।
 कन्या राशि के लोगों को नौकरी बदलनी पड़ सकती है। तुला राशि के लोग करियर में बदलाव ला सकते हैं। 
वृश्चिक राशि  के लोगों के हर कार्य में अड़चन आएगी।
 धुन राशि के पति-पत्नी के संबंधों में कड़वाहट आएगी। मकर राशि के लोग हारा हुआ महसूस करेंगे। 
कुंभ राशि के लोगों को पेट की तकलीफें हो सकती हैं।
 मीन राशि के लोग अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।