Breaking News

सिकंदरपुर बलिया : कच्छप गति से चल रहा है निर्माण कार्य, अभी तक नहीं जुड़ा पीपा पुल का दक्षिणी नाका,खरीद दरौली के मध्य घाघरा पर बना है पीपा पुल

कच्छप गति से चल रहा है निर्माण कार्य,  अभी तक नहीं जुड़ा पीपा पुल का दक्षिणी नाका,खरीद दरौली के मध्य घाघरा पर बना है पीपा पुल

सिकन्दरपुर (बलिया) 17 जनवरी 2020 ।। दो दिन पूर्व क्षेत्र के खरीद दरौली के मध्य बने पीपा पुल के दक्षिणी नाका टूटने से यूपी और बिहार के बीच आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। जिसका निर्माण कार्य अभी तक चल रहा है पर अभी तक नाका के निर्माण कार्य पूरा ना होने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। इस दौरान शुक्रवार को कार्यस्थल पर मौजूद सहायक अभियंता क्षितिश कुमार जायसवाल ने बताया कि पीपा पुल का निर्माण आज शाम तक करके आवागमन चालू कर दिया जाएगा। जबकि निर्माण कार्य की कच्छप गति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पीपा पुल के नाका का निर्माण शुक्रवार शाम तक भी नहीं हो पाएगा। इस दौरान दरौली से दो पीपा को मंगाकर दक्षिणी नाका के तरफ जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।