Breaking News

छिब्बी बलिया : आजाद हिंदुस्तान की नीतियों पर संदेह के कारण सुबाष चन्द्र बोस को गुमनामी में बिताना पड़ा जीवन : मुन्ना सिंह

 आजाद हिंदुस्तान की नीतियों पर संदेह के कारण सुबाष चन्द्र बोस को गुमनामी में बिताना पड़ा जीवन : मुन्ना सिंह


छिब्बी बलिया 23 जनवरी 2020 ।। गुरुवार को चित्रगुप्त हाईस्कूल छिब्बी बलिया के प्रांगण मे सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी लाल श्रीवास्तव ने तथा संचालन डॉ आदित्य कुमार अंशु ने किया। मुख्य अतिथि  मुन्ना सिंह ने सुबाष चन्द्र बोस के जीवनवृत्त पर चर्चा करते हुए कहा कि देश को आजाद हो जाने के बाद भी भारत सरकार और अंग्रेजो के मध्य जो उनको लेकर संधि हुई थी ,सरकार की उस संदेह वाली नीति के कारण श्री बोस को गुमनामी मे रहना पड़ा। श्री शारदा नन्द, हरेराम यादव, अशोक जी, सुनीता देवी, पंचानन्द यादव, जयराम राय, शुभ नारायण, सविता जी, राजू श्रीवास्तव, दया यादव, अर्जुन वर्मा, रोमित हिमकर आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस जन्म से ही प्रतिभावान थे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया। अन्त मे अध्यक्षीय सम्बोधन हुआ।