Breaking News

चंदौली में केशव प्रसाद मौर्य ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में दी आम लोगों को जानकारी

चंदौली में  केशव प्रसाद मौर्य ने नागरिकता  संशोधन अधिनियम के  बारे में  दी आम लोगों को जानकारी 
  
   
लखनऊः13 जनवरी, 2020 ।।   उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0  केशव प्रसाद मौर्य  ने आज जनपद चन्दौली के तहसील चकिया के आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज, चकिया में उपस्थित जनता का मंच से अभिवादन करते हुये बताया कि ओमान के सुल्तान के निधन पर भारत  राजकीय शोक मना रहा है।
उन्होनें नागरिकता संसोधन अधिनियम-2019 के बारे में लोगों को बताया कहा यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नही है। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दू, मुसलमान आदि को प्रभावित नही करेगा।
कहा सरकार गरीबो, किसान के उत्थान के लिये कार्य कर रही है।जिनके घरों मे बिजली नही पहॅुची थी उसके घर में बिजली पहॅुचाने का कार्य तेजी से कर रही है। कहा हमारी सरकार गरीब  परिवारो को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत 05 लाख तक का स्वास्थ्य कार्ड देने का कार्य किया जिससे गरीब लोग पाॅच लाख रूपये तक अपने परिवार का इलाज करा सकता है ,कहा कि फैसलाआने के बाद अयोध्या मे तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। कहा कि ओमान के सुल्तान के निधन पर भारत आज शोक में है।