Breaking News

नगरा बलिया : निर्भया के गुनाहगारो के डेथ वारंट जारी होने पर निर्भया सेना ने जतायी खुशी

निर्भया के गुनाहगारो के डेथ वारंट जारी होने पर निर्भया सेना ने जतायी खुशी
संतोष द्विवेदी 

नगरा बलिया 8 जनवरी 2020 ।। सन 2012 में राष्ट्रीय राजधानी मे हुए निर्भया कांड के दरिंदो को न्यायालय द्वारा फांसी की तिथि मुकर्रर करने पर महिलाओं के हक हुकूक की आवाज उठाने वाले गैर राजनैतिक संगठन निर्भया सेना में हर्ष है। निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का विषय है। ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए। वे न्यायालय द्वारा डेथ वारंट जारी करने के बाद बुधवार दूरभाष पर बात कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय ने सजायाफ्ता अपराधियों का डेथ वारंट जारी कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। निर्भया सेना इसके लिए न्यायालय के प्रति सम्मान प्रकट करती है।इसके पहले सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सजायाफ्ता अपराधियों की दया याचिका खारिज होने पर आभार जताया था। श्री मिश्र ने कहा कि निर्भया कांड जैसे जघन्य अपराधों के सम्बन्ध में पीड़ित महिलाओं एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए निर्भया सेना कटिबद्ध है और सेना इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए हर सम्भव प्रयत्न करेगी।