Breaking News

बलिया : मथुरा पी0 जी0 कालेज रसड़ा में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालयी प्रथम रोवर्स/रेंजर्स समागम सम्पन्न

बलिया : मथुरा पी0 जी0 कालेज रसड़ा में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालयी प्रथम रोवर्स/रेंजर्स समागम सम्पन्न
डॉ सुनील कुमार ओझा








रसड़ा बलिया 15 फरवरी 2020 ।।श्रीनाथ रोशन शाह की धर्मस्थली पर स्थित मथुरा पी0 जी0 कालेज रसड़ा बलिया में युवातुर्क चंद्रशेखर जी  के नाम पर स्थापित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालयी प्रथम रोवर्स/ रेंजर्स समागम के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि  भारतीय स्टेट बैंक रसड़ा के मैनेजर श्री लल्लन पाण्डेय विशिष्ट अतिथि देव भूषण तिवारी(प्रधानाचार्य डी0ए0भी इंटर कालेज एवं भारत स्काउट गाइड प्रदेश उपाध्यक्ष) विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ अशोक कुमार सिंह एवं प्रभारी रमाकांत सिंह एवं प्राचार्य डॉ धनञ्जय सिंह जी के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सुरुआत किये।कार्यक्रम के दो दिन का क्रमवार विवरण अमर नाथ मिश्र पी0 जी0 कालेज दुबेछपरा बलिया के अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार ओझा ने प्रस्तुत किया जिसमे प्रथम दिन के दीप प्रज्ज्वलन  से लेकर ,   मार्च पास्ट , वर्दी,  निबन्ध, पोस्टर, क्विज ,  इकोरेस्टोरेशन,  लोकगीत लोकनृत्य, नाटक,दूसरे दिन के प्रभात फेरी जिसकी हरि झंडी डॉ धनंजय सिंह ने रवाना किया से लेकर  कलरपार्टी ध्वज शिष्टाचार, यूथ फोरम,   किम्स गेम,  रोल प्ले,  क्र्यू इन / टीम काउंसिल की बैठक,    प्रभात फेरी, सर्व धर्म प्रार्थना ,  टेंट , पूल, हस्त कौशल,   झांकी सहित कुल  20 प्रतियोगिता सम्पन्न हुई कार्यक्रम में प्रथम रेंजर्स विजेता जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय चितबड़ागांव  उपविजेता में मथुरा पी0जी0 कालेज रसड़ा बलिया एवं द्वारका प्रसाद महाविद्यलय बांसडीह बलिया तथा रोवर्स में प्रथम रोवर्स विजेता किसान स्नातकोत्तर महाविद्यलय रक्सा रतसर बलिया एवं उपविजेता मुरलीमनोहर  टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया रहा।कार्यक्रम में रोवर्स रेंजर्स के प्रभारियों के साथ ही साथ कालेज की पूर्व प्राचार्य डॉ उर्मिल सिंह जी,डॉ धर्मात्मा नंद ही,डॉ बब्बन राम जी, प्रभारी डॉ कल्पनाथ गिरी एवं आलिया खातून  ,डॉ चंदन गुप्ता जी ,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ ही साथ डॉ पूनम ,डॉ विपिन,डॉ ब्रजेश तिवारी,डॉ श्याम बिहारी श्रीवास्तव तथा स्कॉउट  डॉ घनश्याम दुबे प्री एल टी  (ट्रेनर रोवर्स लीडर्स ) पांच सदस्य अवधेश, अजय, अम्बुज, डॉ प्रदीप , अखिलेश मऊ टीम और बलिया के ब्रिजेस गुप्ता के साथ सौरभ पाण्डेय जी उपस्थित रहे।सभी आगन्तुको का आभार कार्यक्रम सचिव एवं प्राचार्य डॉ धनञ्जय सिंह ने ब्यक्त किया एवं संचालन डॉ घनश्याम दुबे एवं बृजेश गुप्ता ने किया।