Breaking News

लखनऊ : यूपी विधान मंडल का सत्र कल से, 18 को आया बजट, 7 मार्च तक चलेगा सत्र

लखनऊ : यूपी विधान मंडल का सत्र कल से, 18 को आया बजट, 7 मार्च तक चलेगा सत्र
ए कुमार

लखनऊ 12 फरवरी 2020 ।।
उत्तर प्रदेश विधान मंडल का सत्र कल 13 फरवरी से शुरू होकर सात मार्च तक चलेगा
राज्यपाल का 13 फरवरी को राज्य विधान मंडल में एक साथ दोनों सदनों के समक्ष अभिभाषण होगा।


यूपी की योगी सरकार  18 फरवरी को 12.20 बजे  अपना तीसरा बजट विधान सभा मे पेश करेगी

  इसके अलावा  अध्यादेश, अधिसूचनाओं,  को सदन में रखा जायेगा 


इसके अगले दिन 14 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी।


 17 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर फिर चर्चा शुरू होगी। 18 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2020-2021 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा।


20 फरवरी से बजट पर चर्चा शुरू होगी इसके बाद तीन दिन 21 से 23 फरवरी तक सदन की बैठक स्थगित रहेगी।


सदन के आखिरी दिन यानी 7 मार्च को बजट अनुदानों की मांगों पर विचार एवं मतदान होगा। इसके बाद विनियोग विधेयक 2020 का सदन की अनुज्ञा से पुर:स्थापन, उस पर विचार कर  उसे पारित किया जायेगा